बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद हाल ही में खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। ऐसे में कुछ ट्रोल्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वरुण धवन ने भी ऐसा करारा जवाब दिया कि ट्रोलर की बोलती बंद हो गई।
इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, भाई सही में हुआ है न? या फिर यह भी नॉर्मल खासी की ओवरएक्टिंग कर रहा है। इसके जबाब में वरुण धवन ने लिखा, ”आप बहुत फनी हो। आपके पास कितना सही सेंस ऑफ ह्यूमर है। मैं काम करता हूं आप और आपकी फैमिली को इससे से न गुजरना पड़े। जल्दी ठीक हो जाओ बेटा।”

वरुण धवन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था, ‘जब मैं महामारी के दौर में काम करने के लिए लौटा तो कोविड -19 था। प्रोडक्शन द्वारा सभी सावधानियां बरती गईं लेकिन फिर भी लाइफ में कुछ भी निश्चित नहीं है, खास तौर से कोरोना तो बिल्कुल नहीं। तो कृपया एक्स्ट्रा सावधान रहें मुझे विश्वास है कि मैं ज्यादा सर्तक हो सकता था। मुझे जल्द से ठीक होने के मैसेज और दुआएं मिल रही हैं। शुक्रिया।’
बताते चलें कि वरुण धवन के अलावा नीतू कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। दोनों चंडीगढ़ में फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग कर रहे थे। डायरेक्टर राज मेहता, वरुण और नीतू के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग रोक दी है। इससे पहले अनिल कपूर के भी कोविड पॉजिटिव होने की खबर थी, लेकिन वह निगेटिव पाए गए हैं।