1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत ने वेस्टइंडीज में हासिल की सबसे बड़ी जीत, 119 रन से तीसरा वनडे जीता, पढ़ें

भारत ने वेस्टइंडीज में हासिल की सबसे बड़ी जीत, 119 रन से तीसरा वनडे जीता, पढ़ें

भारत ने वेस्टइंडीज में हासिल की सबसे बड़ी जीत। आपको बता दे भारतीय टीम 39 साल से वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज खेल रही है और उसने पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है  भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 119 रन से हरा दिया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत ने वेस्टइंडीज में हासिल की सबसे बड़ी जीत, 119 रन से तीसरा वनडे जीता, पढ़ें

भारत ने वेस्टइंडीज में हासिल की सबसे बड़ी जीत। आपको बता दे भारतीय टीम 39 साल से वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज खेल रही है और उसने पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है  भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 119 रन से हरा दिया है। बारिश से बाधित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत विंडीज के सामने 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य रखा था।

जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 26 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने अपनी टीम की तरह से सबसे ज्यादा 42-42 रन बनाए।  वहीं, भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम 29 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे।

विराट और जसप्रीत बुमराह वनडे के बाद टी-20 सीरीज भी नहीं खेलेंगे। दोनों को आराम दिया गया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सफाया कर दिया है। भारत ने वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की। भारतीय टीम 39 साल से वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज खेल रही है और उसने पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है।

शुभमन गिल को उनकी नाबाद 98 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शुभमन ने इस सीरीज में तीन मैचों में 205 रन बनाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। 119 रन की जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी जमीन पर वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही भारत ने विंडीज के खिलाफ लगातार 12वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती।

यह किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है वहीं, वेस्टइंडीज को अपने घर में लगातार दूसरी वनडे सीरीज में करारी हार मिली है। इससे पहले बांग्लादेश ने विंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। विंडीज को लगातार नौवें वनडे में हार मिली है। वेस्टइंडीज ने लगातार सबसे ज्यादा 11 वनडे गंवाए हैं। ऐसा 2005 में हुआ था। टीम अपने इस शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ने से बस दो हार दूर है।

257 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शून्य पर विंडीज ने दो विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में कायल मेयर्स (0) और शामराह ब्रूक्स (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद शाई होप ने ब्रैंडन किंग के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी निभाई। युजवेंद्र चहल ने होप को विकेटकीपर सैमसन के हाथों स्टंप कराया। होप 22 रन बना सके।

इसके बाद किंग और कप्तान निकोलस पूरन के बीच चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हुई। अक्षर पटेल ने ब्रैंडन किंग को बोल्ड किया। आउट होने से पहले किंग ने 37 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 42 रन की पारी खेली। केसी कार्टी कुछ खास नहीं कर सके और पांच रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बोल्ड हुए।

कप्तान निकोलस पूरन बड़े शॉट लगाने के चक्कर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर धवन को कैच दे बैठे। वह 32 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही विंडीज की पूरी टीम लड़खड़ा गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...