1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तेज बारिश से कई राज्यों के हालात बदतर, जलमग्न हुई सड़कें, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

तेज बारिश से कई राज्यों के हालात बदतर, जलमग्न हुई सड़कें, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। जिसके चलते तेज बारिश लोगों की आफत बनी हुई है। हालात इतने बदतर हैं कि कई राज्यों में नदी नालों का ऊफान पर होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दिल्ली व आसपास के इलाकों में लगातार बारिश का सितम जारी है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आयी है। बाजारों की सड़कें जलमग्न होने से सन्नाटा पसरा हुआ है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्लीः देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। जिसके चलते तेज बारिश लोगों की आफत बनी हुई है। हालात इतने बदतर हैं कि कई राज्यों में  नदी नालों के ऊफान पर होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दिल्ली व आसपास के इलाकों में लगातार बारिश का सितम जारी है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आयी है। वहीं बाजारों की सड़कें जलमग्न होने से सन्नाटा पसरा हुआ है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिससे तापमान काफी गिर गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश लगातार जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने देश के तमाम हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर दिल्ली से सटे हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह बारिश होने तापमान काफी कम हो गया है। अब राजस्थान में भी मानसून दस्तक देगा, जिसके बाद भारी बारिश का सिलसिला शुरू होने की चेतावनी जारी कर दी गयी है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में आगामी तीन दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बारिश के साथ ओले भी गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गुजरात के तमाम इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में भी पांच दिन तक तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं असम में बाढ़ चलते 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 38 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तमाम इलाकों में अगले चार दिन तेज बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है।

उत्तराखंड से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश लोगों के लिए आफत बन रही है। केदारनाथ सहित केदार घाटी में सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से आज केदारनाथ यात्रा को रोका गया है। मौसम साफ होने के बाद ही दोबारा केदारनाथ यात्रा शुरू की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी देहरादून में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। आज यहां न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बद्रीनाथ में आज का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री रहने की संभावना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...