1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. 378 दिनों तक चले किसान आंदोलन को सलाम – 700 से अधिक शहीद हुए किसानों को नमन – चौ0 अनिल कुमार

378 दिनों तक चले किसान आंदोलन को सलाम – 700 से अधिक शहीद हुए किसानों को नमन – चौ0 अनिल कुमार

Salute to the farmers' movement which lasted for 378; दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी | आज किसानों द्वारा आंदोलन को खत्म कर दिया गया | किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 से अधिक किसान|

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

खुर्शीद रब्बानी

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये को लेकर तीन कृषि कानूनों को वापस करवाने के लिए दिल्ली के बार्डर पर 378 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों को सलाम करते है। इस ऐतिहासिक आंदोलन में किसानो की दृढ़ता को देख अंहकारी सरकार को झुकना पड़ा। आज किसानों द्वारा आंदोलन को खत्म कर दिया गया, उम्मीद है केन्द्र सरकार इनके साथ कोई छल नही करेगी और इनकी बाकी मांगों को भी तुरंत मान लिया जाएगा। हम किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 से अधिक किसानों को नमन करते है।

 

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि किसान आंदोलन पर हमारे नेता राहुल गांधी जी ने शुरु में ही कह दिया था कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई के आगे एक दिन केन्द्र सरकार को झुकना ही होगा और कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज किसान आंदोलन खत्म करके घर वापसी के लिए  केवल केन्द्र सरकार की ओर से आश्वासन पत्र का इंतजार कर रहे है, ताकि कृषि कानूनों की वापसी कहीं जुमला साबित न हो।

 

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान राज्य सरकारों द्वारा किसानों पर दर्ज किए गए झूठे केसों को केन्द्र सरकार तुरंत वापस लेने की घोषणा करें, क्योंकि लोकतंत्र में अपने अधिकारां के लिए सभी आंदोलन करने का अधिकार है। पुलिस और राज्य सरकारों द्वारा किसानों पर केस दर्ज करना गैर कानूनी था। केन्द्र सरकार किसानां और आंदोलन से जुड़े 35000 लोगों पर दर्ज हुए झूठे मामलों को जल्द वापस ले।

 

चौ0 अनिल कुमार ने मांग की कि किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 किसानों के परिवार को सहायता के रुप में केन्द्र सरकार 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है जिसमें किसानों को उनकी फसल का एमएसपी मिलना उनका अधिकार है, केन्द्र सरकार को कृषि कानूनों को निरस्त करने के बाद किसानों के लिए सुनिश्चित एमएसपी की घोषणा भी करनी चाहिए।

 

कांग्रेस पार्टी, भाजपा शासित निगमों द्वारा मंदिरों पर पार्किंग शुल्क लगाने व बिजनेस लाईसेंस लेने के नाम पर भ्रष्टाचार करने का विरोध करती है। – चौ0 अनिल कुमार

 

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा ने भ्रष्टाचार की श्रेणी में मंदिरों को भी शामिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि धर्म पर वोट मांगने वाली भाजपा ने दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत मंदिरों पर बिजनेस लाइसेंस शुल्क और पार्किंग शुल्क लगाने के बाद भ्रष्टाचार के लिए नया रास्ता खोल दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम द्वारा मंदिरों को बिजनेस लाईसेंस फीस के नोटिस भेज रही है जिनमें पूर्वी दिल्ली नगर निगम चुंदू पार्क के मंदिर को नोटिस भेजकर कहा है कि अब आपको बिजनेस लाईसेंस लेना होगा और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के यमुना बाजार हनुमान मंदिर पर पार्किंग शुल्क की शुरुआत भी कर दी है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब मंदिरों पर पार्किग शुल्क लिया जा रहा है।

 

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि राम के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा को अब लोगों की धार्मिक श्रद्धा से कोई लेना देना नही है। तीनों निगमों को कंगाल बना देने वाली भाजपा अब भ्रष्टाचार के हर तरीके से अपनी जेब भरने का काम कर रही और निगम शासन के बचे 4 महीनों में अधिक से अधिक पैसा लूटने की योजना बना ली है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार से दिल्लीवाले पहले ही परेशान है क्योंकि 15 वर्षों में इन्होंने दिल्ली को लूटने के अलावा कोई काम नही किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...