1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली और पंजाब की तरह कर्नाटक के 2023 के चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाएगी:सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली और पंजाब की तरह कर्नाटक के 2023 के चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाएगी:सीएम अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तरह कर्नाटक के 2023 के चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाएगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तरह कर्नाटक के 2023 के चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। बेंगलुरु में आयोजित किसानों की रैली में उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार को 20 प्रतिशत कमीशन सरकार कहा जाता था, जबकि मौजूदा भाजपा सरकार को 40 प्रतिशत कमीशन सरकार कहा जाता है

उन्होंने कहा कि हम साधारण लोग हैं। जब हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून की मांग की तो हमें राजनीति में आने की चुनौती दी गई। केंद्र सरकार अहंकार में डूबी थी, लेकिन उसे कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा। सरकार को बहुत समझाया कि किसानों से मत उलझो, लेकिन सरकार नहीं मानी। मैं किसानों के संघर्ष को सलाम करता हूं। कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी किसानों का बुरा हाल है। वे आत्महत्या कर रहे हैं। किसान का बेटा अब किसान नहीं बनना चाहता। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से पीएम नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर हैं और इस साल दिल्ली में चार लाख छात्र निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में एड्मिशन हुए हैं। केजरीवाल ने अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार दो करोड़ लोगों को मुफ्त में बेहतरीन चिकित्सा प्रदान करने में सफल रही है। आगे वह कहते हैं कि पहले 8 घंटे बिजली कटती थी, अब जीरो बिजली बिल पर लोगों को 24 घंटे बिजली मिलती है

केजरीवाल ने कहा कि सीबीआइ ने मेरे आवास पर छापा मारा। अधिकारी मेरे बेडरूम में घुस गए, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। आखिरकार पीएम ने मुझे ईमानदार सीएम का सर्टिफिकेट दिया।

उन्होंने कहा एक मंत्री का बेटा किसानों पर जीप चढ़ाकर उनकी हत्या कर देता है, लेकिन उसके पिता को मंत्री पद दिया जाता है। केआरआरएस के संयोजक कोडिहल्ली चंद्रशेखर का आप में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर किसानों के जीवन को बदल देगी। उन्होंने किसानों से आप में शामिल होने और कर्नाटक में भ्रष्टाचार को खत्म करने की अपील की

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...