1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. तेज बारिश से कई राज्यों में भारी नुकसान, महाराष्ट्र में 26 लोगों की मौत

तेज बारिश से कई राज्यों में भारी नुकसान, महाराष्ट्र में 26 लोगों की मौत

मानसून की तेज बारिश से कई जगहों पर भारी नुकसान की खबर है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में खोज और बचाव अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है। यहां भारी भूस्खलन की वजह मरने वालों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। वहीं राजधानी दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तबाही मची है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्लीः मानसून के तेज बारिश से कई जगहों पर भारी नुकसान की खबर है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में खोज और बचाव अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है। यहां भारी भूस्खलन की वजह मरने वालों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। जबकि 82 ग्रामीण अभी लापता बताए जा रहे हैं। जिनके लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है। बता दें कि मुंबई से लगभग 80 किमी दूर स्थित खालापुर तहसील के अंतर्गत एक पहाड़ी ढलान पर स्थित आदिवासी गांव में बुधवार रात को भूस्खलन हुआ था। वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के यवतमाल में लगातार बारिश के कारण गंभीर जलजमाव हो गया है। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण यवतमाल में घर और सड़कें पानी में डूब गईं हैं। यवतमाल जिले में बाढ़ के कारण फंसे 40 लोगों को निकालने के लिए नागपुर से एक एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर भेजा जा रहा है।

इधर राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। बता दें कि बीते रोज यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर था जो आज डेंडर मार्क से नीचे आ गया था। लेकिन, हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने से यह खतरे के निशान को एक बार फिर पार कर सकता है।

उधर उत्तराखंड में भारी बारिश तबाही मचा रही है। भारी बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से प्रदेश भर में करीब 250 नेशनल हाईवे और सड़कें भी बंद हो गई हैं। उत्तरकाशी के पुरोला में बीते रोज बादल फट गया। जिससे कई घरों को नुकसान हुआ है। साथ ही कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिससे लोगों का भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। वहीं पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी में बारिश के चलते नाले ऊफान पर आ गया, जिससे तेज बहाव के कारण डेढ़ सौ मीटर सड़क बह गई है। यह सड़क बंगापानी से जाराजीबली को जोड़ती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...