1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गणतंत्र दिवस पर ये सविधान बयां करती है हकीकत ! पढ़ें, जाने और समझे?

गणतंत्र दिवस पर ये सविधान बयां करती है हकीकत ! पढ़ें, जाने और समझे?

देश में 26 जनवरी 1950 को सुबह 10.18 बजे भारत एक गणतंत्र बना। इस के ठीक छह मिनट बाद 10.24 बजे राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बग्गी पर बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकले थे इस दिन पहली बार उन्होंने भारतीय सैन्य बल की सलामी ली थ। पहली बार उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया था।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिर्पोट -अतुल विश्वकर्मा 

भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। भारत के संविधान का मूल आधार भारत सरकार अधिनियम १९३५(1935) को माना जाता है। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतान्त्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है।

संविधान का अर्थ

संविधान ( ‘सम्’ + ‘विधान’ ), मूल सिद्धान्तों का एक समुच्चय है, जिससे कोई राज्य या अन्य संगठन अभिशासित होते हैं। वह किसी संस्था को प्रचालित करने के लिये बनाया हुआ संहिता (दस्तावेज) है। यह प्रायः लिखित रूप में होता है।

भारतीय संविधान की कुछ तस्विरे –

 

 26 जनवरी 1950 को भारत गणतंत्र बना, मगर कितने बजे? जानिए

PIB (प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो, भारत सरकार) के अनुसार देश में 26 जनवरी 1950 को सुबह 10.18 बजे भारत एक गणतंत्र बना। इस के ठीक छह मिनट बाद 10.24 बजे राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बग्गी पर बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकले थे इस दिन पहली बार उन्होंने भारतीय सैन्य बल की सलामी ली थी। पहली बार उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया था।

नई दिल्ली: 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ, और 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतंत्र देश के रूप में बदला। इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ, देश के सारे काम संविधान के हिसाब से लागू हुए। ये बात तो देश के हर नागरिक को पता हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में गणतंत्र कितने बजे लागू हुआ था? देश को पहले राष्ट्रपति मिला या हमारा गणतंत्र लागू हुआ? तो आइए, जानते हैं उस समय के बारे में जब हमारा संविधान लागू हुआ।

भारत सरकार एक्ट 1935 हटा

बता दें कि 26 जनवरी के ही दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) 1935 को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था।

आखिरी गवर्नर ने की घोषणा

26 जनवरी 1950 को 34वें और आखिरी गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजागोपालाचरी ने एक घोषणा के जरिए भारत को गणतंत्र देश घोषित किया। तभी से भारत में संविधान लागू हुआ और भारत को संप्रभु, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश घोषित किया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...