1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 341 रनों का बड़ा लक्ष्य

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 341 रनों का बड़ा लक्ष्य

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 341 रनों का बड़ा लक्ष्य

राजकोट में चल रहे दूसरे वनड़े में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 341 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। उससे पहले मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद भारत की पारी की शुरूआत करने रोहित और धवन की जोड़ी आई।

पहले वनड़े की तरह दूसरे वनड़े में भी धवन अपनी लय में नजर आए। धवन ने राहित के साथ मिलकर पहला विकेट गिरने से पहले 81 रन जोड़े। लेकिन 14वां ओवर आते ही भारत को पहला झटका लगा और रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा को एडम जाम्पा ने एलबीडबल्यू आउट किया।

शिखर धवन अपने शतक मात्र 4 रन की दूरी पर थे तभी केन रिचर्डसन ने उन्हें 96 रन पर आउट कर दिया। इस सीरीज में धवन का यह लगातार दूसरा अर्ध्दशतक था। शिखर धवन के बाद मैदान में बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आए और 78 रन पर वो आउट हो गए। विराट का विकेट एडम जाम्पा ने लिया।

ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत ने 341 रन का टारगेट खड़ा किया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को मात्र 15 रन पर आउट कर दिया है और इस वक्त मैदान पर स्टीव स्मिथ दो रन और एरोन फिंच 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...