रांची में आयोजित नैशनल चैंपियनशिप में शनिवार को भारत ने एक और ओलिंपिक कोटा अपने नाम किया है। भारत को यह कोटा महिला ऐथलीट भावना जाट ने दिलाया। राजस्थान की भावना ने रांची में नैशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम करते हुए नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है।
इस ओलिंपिक कोटे के साथ ही भावना ने तोक्यो ओलिंपिक-2020 के लिए भी क्वालीफाई किया।बता दें उन्होंने महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल रेस को 1:29.54 घंटा में पूरा किया। जबकि ओलिंपिक क्वालीफाई करने के लिए 1:31.00 घंटा समय की जरूरत होती है।

अक्टूबर साल 2019 में भावना ने पैदल चाल रेस में 1:38.30 घंटा का समय निकाला था। जिसको उन्होंने रांची में 1:29.54 करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।