नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गये चैम्पियंस ट्राफी में पाक को करारी हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच कांटे का टक्कर का देखने को मिला, जिसमें टीम इंडिया ने 4-3 से जीत हासिल की। आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम इंडिया ने उसे बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ ही भारत का ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया।
आपको बता दें कि पहले क्वार्टर तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर है. भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागा। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। हालांकि भारत की ये बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। पाकिस्तान ने गोल दागकर भारत की बराबरी कर ली।
India win! 🇮🇳 They will take BRONZE🥉 home #INDvPAK 🇵🇰🇮🇳#AsianChampionsTrophy pic.twitter.com/xHMTVvXxvM
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) December 22, 2021
पाकिस्तान की ओर से लगातार पलटवार की कोशिश की गई, जो नाकाम रही। पाकिस्तान ने यहां कई बार रेफरेल भी लिए, लेकिन उसका फायदा इंडिया को मिला। रिव्यू के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों की रेफरी से भिंड़त भी हुई। हालांकि, दूसरा क्वार्टर होने के बाद भी स्कोर 1-1 रहा।
Let’s make our last encounter of #HeroACT2021 a memorable one! 🔥
Give it your all, #MenInBlue! 💙
🇮🇳 0:0 🇵🇰#IndiaKaGame pic.twitter.com/ybscqDrxlm
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 22, 2021
पाकिस्तान की ओर से इस गेम में तेज़ी से अटैक किया गया। पाकिस्तान के अब्दुल राणा ने बेहद ही आसानी से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। भारत अब इस मुकाबले में 2-1 से पीछे हो गया है। तीसरा क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले भारत ने मैच में जबरदस्त वापसी की है, सुमित ने टाइम खत्म होने से ठीक पहले गोल दागा और भारत की मैच में वापसी करवाई। ये क्वार्टर खत्म होने तक स्कोर 3-3 हो गया है।
End of Q1: 🇮🇳 1:1 🇵🇰
Both the teams are level on scores. #IndiaKaGame #HeroACT2021
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 22, 2021
आखिरी क्वार्टर में टीम इंडिया ने कमाल करते हुए तीसरा गोल दागा। भारत की ओर से तीसरा गोल वरुण कुमार ने किया, पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए वरुण ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को चकमा दिया और भारत बढ़त दिलाई।