1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND VS SA: कोरोना के डर से खिलाड़ी नहीं मिलाएंगे आपस में हाथ

IND VS SA: कोरोना के डर से खिलाड़ी नहीं मिलाएंगे आपस में हाथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND VS SA: कोरोना के डर से खिलाड़ी नहीं मिलाएंगे आपस में हाथ

दुनिया के बहुत से देशों में कोरोना का डर देखने को मिल रहा है। वहीं भारत में अब तक कोरोना वायरस के 50 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। लोगों से लेकर इस वायरस का असर खेल पर भी देखने को मिल रहा है।

बता दे, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली सीरीज के लिए अफ्रीकी टीम भारत पहुंच गई है। कोरोना के चलते साउथ अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण हमारी टीम इस दौरे पर हाथ मिलाने से परहेज कर सकती है।

कोच मार्क बाउचर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम इस तरह अपनी टीम को सुरक्षित रख पाएंगे। यहां आने से पहले भारत में आने वाले सभी खिलाड़ियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई थी।

बता दे, 12 मार्च को दोनों देशों के बीच सीरीज का आगाज होगा और पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच यह तीन मैचों की सीरीज है। इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम सितंबर 2019 में भारत का दौरा किया था। उस समय टीम ने तीन टी20 मैच और तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...