भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनड़े मैचों का सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। न्यूजीलैंड दौरे पर मिली वनड़े और टेस्ट सीरीज में एक तरफा हार को भुलाकर टीम इंडिया अब जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। उससे पहले न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को वनडे सीरीज में 0-3 से और टेस्ट सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। टीम ने टी-20 सीरीज 5-0 से जीती।
मैच शुरु होने से पहले बारिश की अटकलें लगाई जा रही है। बता दे, भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी से कप्तान कोहली को बेहतर विकल्प मिलेंगे। पीठ की सर्जरी के बाद मैदान पर उतर कर हार्दिक ने अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंकाया था। वहीं पंड्या ने पिछला वनडे अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के रूप में खेला था।
तो वहीं पांड्या के अलावा ओपनर शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी टीम में वापसी हुई है। जिससे टीम इंडिया मजबूत मानी जा रही है। केदार जाधव के बाहर होने से मनीष पांडे को छठे नंबर पर अधिक मौके मिल सकते हैं। धवन की वापसी से शीर्ष क्रम को जरूरी अनुभव मिलेगा।