1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs SA: बारिश की वजह से पहला मैच रद्द, नहीं हो पाया टॉस

IND vs SA: बारिश की वजह से पहला मैच रद्द, नहीं हो पाया टॉस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND vs SA: बारिश की वजह से पहला मैच रद्द, नहीं हो पाया टॉस

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनड़े सीरीज का पहला मैच आज बारिश के चलते रद्द हो गया। बता दे, धर्मशाला में होने वाले इस मैच में टॉस तक नहीं हो पाया। दरअसल मैच से पहले ही ऐसी अटकले लगाई जा रहीं थी कि इस मैच में बारिश बाधा डाल सकती है और ऐसा ही मैच से पहले देखने को मिला बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरुआत में मौसम खुला रहा लेकिन उसके बाद लगातार बारिश होती रही और लंबे इंतजार के बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया। अब दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 15 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

बात अगर टीम इंडिया की करे तो भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी से कप्तान कोहली को बेहतर विकल्प मिलेंगे। पीठ की सर्जरी के बाद मैदान पर उतर कर हार्दिक ने अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंकाया था। वहीं पंड्या ने पिछला वनडे अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के रूप में खेला था।

तो वहीं पांड्या के अलावा ओपनर शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी टीम में वापसी हुई है। जिससे टीम इंडिया मजबूत मानी जा रही है। केदार जाधव के बाहर होने से मनीष पांडे को छठे नंबर पर अधिक मौके मिल सकते हैं। धवन की वापसी से शीर्ष क्रम को जरूरी अनुभव मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...