हाली ही में न्यूजीलैंड के लंबे दौरे के बाद अब भारतीय टीम स्वदेश लौट आई है। बता दे, भारत टी-20 सीरीज जीतने के बाद वनड़े और टेस्ट करारी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन अब टीम इंडिया इस हार को भुलाकर घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज खेलने को तैयार है। आईपीएल से पहले यह भारत की इकलौती द्विपक्षीय सीरीज है जिसमें दोनों टीमों के बीच तीन वनडे खेले जाएंगे।
कप्तान विराट की अगुवाई वाली भारतीय टीम और क्विंटन डीकॉक के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच पहला वनडे मैच 12 मार्च 2020 को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा यह महामुकाबला दोपहर के 1:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम के फैंस को विराट के फॉर्म में लौटने का बेसब्री से इंतजार है।