1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND VS NZ: क्या ऋषभ पंत का अब कट जाएगा भारतीय टीम से पत्ता?

IND VS NZ: क्या ऋषभ पंत का अब कट जाएगा भारतीय टीम से पत्ता?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND VS NZ: क्या ऋषभ पंत का अब कट जाएगा भारतीय टीम से पत्ता?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीतकर भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड में 24 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 मैचों की सीरीज के लिए पूरी तैयार है। वहीं, ऋषभ पंत को टीम में लेकर अभी भी अटकले लगाई जा रही है।

इसी बीच न्यूजीलैंड से ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसको देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अब ऋषभ पंत का टीम से पत्ता कटने वाला है। खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एक मैच के दौरान हेलमेट में गेंद लगी थी। जिसके बाद ऋषभ मैदान पर विकेटकीपिंग के लिए भी नहीं आए थे।

बल्की उनकी जगह के. एल राहुल को विकेटकीपिंग करते देखा गया था। राहुल ने बल्लेबाजी के साथ साथ विकेटकीपिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उसके बाद से राहुल लगातार 5 नंबर पर बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल के शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद अब ऋषभ पंत का टीम से पत्ता कट जाएगा।

हाल ही में न्यूजीलैंड से आई भारतीय टीम की मैच अभ्यास करते हुए फोटो में के. एल राहुल को विरेटकीपिंग करते हुए देखा गया। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या ऋषभ पंत टीम में अपनी जगह फिर से बना पाएंगे या नहीं?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...