1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND VS NZ: अभ्यास मैच में चमके ऋषभ पंत 65 गेंदों पर बनाए 70 रन

IND VS NZ: अभ्यास मैच में चमके ऋषभ पंत 65 गेंदों पर बनाए 70 रन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND VS NZ: अभ्यास मैच में चमके ऋषभ पंत 65 गेंदों पर बनाए 70 रन

भारत और न्यूजीलैंड इलेवन के बीच खेला गया पहला अभ्यास मैच ड्रा रहा । इस मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 65 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली। ऋषभ की पारी से टीम इंड़िया को कुछ हद तक राहत मिली है। क्योकि इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनड़े और टी-20 सीरीज में पंत को खराब फॉर्म के चलते बहार बैठाया गया था।

लेकिन पंत ने टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में अपनी फॉर्म को पा लिया है। भले ही मैच ड्रा रहा लेकिन भारतीय टीम इस पूरे मैच में न्यूजीलैंड इलेवन पर भारी साबित हुई।

हाला की अभ्यास मैच की पहली पारी में पंत जल्द ही आउट हो गए थे लेकिन दूसरी पारी में ऋषभ अलग ही लय में नजर आए और 65 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों के साथ 70 रनों की पारी खेली। बता दें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड में दो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत मौजूद हैं।

अभ्यास मैच के तीसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 252 रन बनाए। दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल ने शानदर बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत के साथ मिलकर 100 रनों की साझेदारी की। मयंक ने 99 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्के की मदद से 81 रनों की पारी खेली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...