1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देख ‘बिग बी’ बोले-अविश्वसनीय

भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देख ‘बिग बी’ बोले-अविश्वसनीय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देख ‘बिग बी’ बोले-अविश्वसनीय

बुधवार को हैमिल्टन के सदन पार्क में खले गए पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच बेहद ही रोमांचक था। इस रोमांचक मैच को भारतीय टीम ने सुपरओवर में अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इस मैच के सुपरओवर को देखकर बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन भी खुद को टीम इंडिया की तारीफ करने से नहीं रोक पाए और अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि, इंडिया, इंडिया, इंडिया, सुपर ओवर में क्या कमाल की जीत मिली। टी20 का तीसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत कर सीरीज जीती पहली बार न्यूजीलैंड में ऐसा किया बधाई हो 2 गेंदों में 10 रन की जरूरत थी और रोहित ने लगातार 2 छक्के मारे अविश्वसनीय”

बिग बी का यह ट्वीट काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। आपकों बता दें भारतीय टीम ने अब तक न्यूजीलैंड की धरती पर टी-20 इंटरनेशनल की एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीती थी और यह पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की धरती पर पहली T-20 द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...