हेमिल्टन के मैदान पर चल रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 263 रनों पर आउट हो गई थी। पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने एक फिर से टीम को निराश किया।
पुजारा और हनुमा विहारी को छोड़कर टीम का कोई भी खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। पहली पारी में पुजारा ने 92 और हनुमा ने 101 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज स्कॉट कुग्गेलैन और लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।
जवाब में न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में महज 235 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड को 235 रनों के स्कोर पर ऑलआउट किया। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

उमेश यादव,जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी को 2-2 सफलता मिली, तो स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।
जिसके बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में अच्छी शुरूआत करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 59 रन बना लिए है। स्टम्प्स के समय तक सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 23 और पृथ्वी शॉ 35 रन बनाकर खेल रहे है।