1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. U19 WorldCup2020: सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया में भिडंत

U19 WorldCup2020: सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया में भिडंत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
U19 WorldCup2020: सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया में भिडंत

अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली टीमों में से एक भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मंगलवार को सेनवर्स पार्क में मैच खेला जाना है। दोनों ही टीमें अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप की दावेदार मानी जा रही है। इस मैच के बाद से एक टीम का सफर इस विश्वकप में यहीं पर खत्म हो जाएगा।

वहीं अगर बात भारतीय टीम की करे तो टीम इंडिया इस विश्वकप में शानदार फार्म में है। पिछले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम पर डकवर्थ लुइस नियम के तहत जीत हासिल की थी। भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो सलामी जोड़ी शानदार फॉर्म में है। पिछले मैच में यशस्वी जयसवाल ने 57 और दिव्यांश सक्सेना ने 52 रन बनाए थे।

अगर बात अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप की करे तो भारतीय टीम ने ये खिताब सबसे ज्यादा 4 बार अपने नाम किया है। तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस दौड़ में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है। अब देखने वाली बात यह होगी की क्या भारतीय टीम एक बार फिर इस खिताब को अपने नाम कर इतिहास रच पाएगी या नहीं?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...