भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई में सीरीज का पहला वनडे मैच आज मुबंई में खेल जा रहा है। यहां मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के बीच बल्ले की जंग देखने को मिल सकती है। टेस्ट में दोनों के बीच भले ही टक्कर चलती हो लेकिन वनडे में स्मिथ से विराट कोसो दूर हैं।
आपको बता दें कि पिछले साल मार्च 2019 में भारत को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। मार्च में खेले गए इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 से सीरीज अपने नाम किया था।
दोनों टीमों के बीच अभी तक हुए मैच
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 137 वनडे में भारतीय टीम 50 में ही जीत सकी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 77 में जीती। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, भारत में दोनों के बीच अब तक 61 मैच हुए। इस दौरान टीम इंडिया 27 में जीती। 29 में हार का मिली। 5 मुकाबले बेनतीजा रहे।
दोनों टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव।
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मॉर्नस लबुशाने, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा।