1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND NS SA: हार्दिक-शिखर और भुवी की वापसी टीम का हुआ एलान

IND NS SA: हार्दिक-शिखर और भुवी की वापसी टीम का हुआ एलान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND NS SA: हार्दिक-शिखर और भुवी की वापसी टीम का हुआ एलान

साउथ अफ्रीका टीम के साथ होनें वासी तीन मैचों की सीरीज के लिए रविवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। बता दे, टीम सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है लेकिन इसके साथ ही टीम को एक बड़ा झटका भी लगा है टीम इंडिया के हिट मैन कहें जाने वाले रोहित शर्मा को टीम से बाहर रखा गया है।

हार्दिक पांडया लोअर बैक इंजरी, शिखर धवन कंधे की चोट और भुवनेश्वर कुमार हर्निया सर्जरी के बाद टीम इंडिया में वापस लौटे हैं।

बताते चले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 12 मार्च से होने जा रहीं है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

15 सदस्यीय भारतीय टीम कुछ इस प्रकार है—–

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...