1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गेंहूं का न्यूनतम मूल्य बढ़ाने सहित किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

गेंहूं का न्यूनतम मूल्य बढ़ाने सहित किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने ज्ञापन में मांग की है कि सभी अनाज मंडियों में पारदर्शी एवं सुचारू व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

By: Naredra 
Updated:
गेंहूं का न्यूनतम मूल्य बढ़ाने सहित किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

धारः धामनोद में ब्लॉक और नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम तहसील में एक ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल को ज्ञापन सौंपते हुए गेहूं खरीदी शीघ्र प्रारंभ करने और किसानों को न्यूनतम 2700 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की है।

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया शुरू नहीं की है। कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि सभी अनाज मंडियों में पारदर्शी एवं सुचारू व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खरीदी शुरू नहीं की गई और उचित मूल्य नहीं दिया गया, तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धार से संवाददाता सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...