1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. संकट के समय बड़ी से बड़ी मुश्किल हो जाएगी दूर, याद रखें चाणक्य की ये तीन बातें

संकट के समय बड़ी से बड़ी मुश्किल हो जाएगी दूर, याद रखें चाणक्य की ये तीन बातें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संकट के समय बड़ी से बड़ी मुश्किल हो जाएगी दूर, याद रखें चाणक्य की ये तीन बातें

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। इतना ही नहीं चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनिया ने इन विषयों को पहली बार देखा है। आज हम आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के उस नीति की बात करेंगे, जिसमें उन्होने बताया है कि संकट के समय तीन बातें याद रखने से दूर हो जाती है बड़ी से बड़ी मुश्किल…

आईये जानते हैं आचार्य चाणक्य की वो बातें

1आचार्य चाणक्य ने अपने बताया है कि जीवन में जब भी कभी संकट आए तो अपने मन दिमाग को कभी विचलित न होने दें। उन्होने कहा है कि विचलित दिमाग कभी सही निर्णय नहीं ले सकता। आचार्य चाणक्य ने तर्क दिया कि यदि व्यक्ति अपनों के साथ धैर्यतापूर्वक अपनी बुद्धि से काम ले तो बड़े से बड़े संकट का सामना कर सकता है और उन परेशानियों से आसानी से उबर सकता है।

2 आचार्य चाणक्य ने दूसरे बात बताई है कि किसी भी परिस्थिति में नकारात्मक विचार ने आने दें। उन्होने इसका कारण बताया की नकारात्मक विचारों से आत्मविश्वास में कमीं आती है। उन्होने आगे कहा है कि चाहे कितनी ही बड़ी मुश्किल में फंसे हों, कभी ये न सोचें कि संकट की घड़ी में एक अकेला व्यक्ति क्या कर सकता है। याद रखें किसी भी संकट से उबरने के लिए हिम्मत और सूझबूझ दोनों की जरूरत होती है। यदि आपके अंदर नकारात्मक भाव आ गए तो न हिम्मत बचेगी और न ही सूझबूझ के साथ आप कोई फैसला ले पाएंगे।

3 आचार्य चाणक्यने तीसरी बात बताई है कि किसी भी समय जल्दबाजी में फैंसला न लें। उन्होने अपने तीति शास्त्र में बताया है कि जल्दबाजी में कई बार आप स्थितियों को पूरी तरह ठीक से समझ नहीं पाते और गलत निर्णय ले लेते हैं। इसलिए समस्या को चारों ओर से ध्यानपूर्वक देखें। उसके कारण और निवारण पर आत्ममंथन करें। इसके बाद एक ठोस रणनीति तैयार करके प्रहार करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...