1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. सिरफिरे आशिक मे दूल्हे पर कुल्हाड़ी तान दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर, देखता रह गया दूल्हा

सिरफिरे आशिक मे दूल्हे पर कुल्हाड़ी तान दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर, देखता रह गया दूल्हा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सिरफिरे आशिक मे दूल्हे पर कुल्हाड़ी तान दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर, देखता रह गया दूल्हा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आय है, जिसे जानकर आप भी दांतो तले उंगली दबा लेंगे। यहां खोराबार इलाके के कुसम्ही बाजार में बुधवार को एक बारात आई थी। दोनो पक्षों में शादी को लेकर खुशियां कम होने का नाम नहीं ले रही थी। वक्त आया जयमाल का, जयमाल के लिए दुल्हन के स्टेज पर लाया गया, इसी बीच हुआ कुछ ऐसा कि लोग दंग रह गये। एक सिरफिरे आशिक ने स्टेज पर चढ़कर दूल्हे पर कुल्हाड़ी तान दी। जब तक सब समझ पाते ये क्या हो रहा है, सिरफिरे आशिक ने दुल्हन की मांग में सिंदुर भर दिया।

आपको बता दें कि सिरफिरे आशिक को लोगो ने दबोचकर जमकर पिटाई की, दहशत में आया दूल्हा ये सब घटना देखकर शादी करने से इनकार कर दिया। गुरुवार को कई घंटे के पंचायत के बाद वह शादी करने के लिए राजी हुआ। इसके बाद शादी की रस्में पूरी की गई। शादी संपन्न होने के बाद लवह दुल्हन की बिदाई करा कर ले गया।

जिले के कुसम्ही बाजार की रहने वाली युवती की शादी देवरिया जिले में तय हुई थी। बुधवार को बारात आई थी। द्वारपूजा कार्यक्रम के बाद रात 11 बजे जयमाल के लिए दूल्हा व दुल्हन स्टेज पर गए। तभी पिपराइच के बरौली गांव का रहने वाला गोलू विश्वकर्मा कुल्हाड़ी लेकर स्टेज पर चढ़ गया। इसके बाद दूल्हे पर कुल्हाड़ी तानकर उसने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया।

गोलू के हरकत को देखकर परिवार के लोगों ने गांव वालों  की मदद से उसको पकड़ाए और जमकर पिटाई कर दी। तभी, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना होने के बाद से दूल्हा पक्ष के लोगों ने लड़की को ले जाने से मना कर दिया। बाराती भी लौट गए। उसके बाद इसमें रिश्तेादारों की मदद ली गई। दोनों तरफ के लोगों की आपस में पंचायत हुई। रिश्तेदारों के समझाने पर लड़का पक्ष मान गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...