नई दिल्ली : अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप किसी लड़की से दोस्ती तो यह सोच कर करते हैं कि धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल जाएगी, लेकिन लड़की आपको बीच में ही छोड़कर किसी और की हो जाती है। या वह उस रिश्ते को सिर्फ फ्रेंड तक ही सीमित रखती है, तो आपको इस पोस्ट को ध्यान से पढऩी चाहिए। ऐसा बहुत बार होता है कि लड़कियों के सामने लड़के कुछ ऐसी हरकतें कर जाते हैं कि फिर वे कभी उनके करीब नहीं आ पाते।

जानें ऐसे 6 तरीके जिससे आप अपनी पसंद की लड़की के केवल दोस्त नहीं बल्कि उससे कहीं ज्यादा बन के रह सकते हैं :-

दिखाएं सच्चा इंट्रस्ट
अगर आपको कोई लड़की सच में अच्छी लगती है और वो भी आपसे बात करने में इंट्रस्टेड है तो आपको उससे पूरा इंट्रस्ट दिखाते हुए बात करें। अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि आप बात कहां से शुरू करें तो हम बताते हैं। आप उससे उसकी जॉब, पेरेंट्स और उसके शौक के बारे में पूछ सकते हैं। उसकी बातों को ध्यान से सुनें और फिर उन्हीं पर आधारित बात करें। इससे आप उसका भरोसा जीत लेंगे।

सेल्फ कॉन्फिडेंस
लड़कियों को कॉन्फिडेंट लड़के पसंद आते हैं, फिर चाहे वो हैंडसम हों या नहीं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाएं।

उसे बराबर का दर्जा दें
लड़कियों को वो लड़के बहुत पसंद आते हैं जो उन्हें अपने बराबर समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं।

हमेशा ईमानदार रहें
अपनी भावनाओं के प्रति हमेशा ईमानदार रहें और आपको उसके बारे में जैसा फील होता है उसे वैसा ही बताएं। कई लड़के अपनी भावनाओं को छुपाते हैं और फिर फ्रेंडजोन हो जाते हैं।

ह्यूमर करेगा जादू
लड़कियों को वो लड़के पसंद आते हैं जो उन्हें हंसा सकें। यह बहुत आसान है। बस आपको अपने जीवन के कोई मजाकिया पल के बारे में उन्हें बताना है ।

उसे चिढ़ाएं
हंसी मजाक में छोटी छोटी बात पर आप उसे चिढ़ाएं, लेकिन यह ध्यान रखें कि उसे इसका बुरा न लगे।