1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. कुंडली में अगर ये ग्रह बलवान हो तो खूब मिलता है स्त्रियों से लाभ

कुंडली में अगर ये ग्रह बलवान हो तो खूब मिलता है स्त्रियों से लाभ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कुंडली में अगर ये ग्रह बलवान हो तो खूब मिलता है स्त्रियों से लाभ

हमारी जन्मकुंडली के 12 भाव और नौ ग्रह यह बताते है कि अमुक जातक को किन किन वस्तुओं से लाभ होगा और इनके ग्रह कारक निर्धारित है।

कई लोगों के मन में हमेशा यह सवाल होता है कि उन्हें स्त्रियों से सहयोग नहीं मिल पाता या उनके घर में भी स्त्री पक्ष उनके अनुकूल नहीं रहता है। आखिर ऐसा क्यों है ?

दरअसल इस सवाल का जवाब उसकी कुंडली में ही छिपा है, आपको बता दे कि कुंडली में सातवां भाव विपरीत लिंग का होता है।

इसका मतलब हुआ कि लड़के के लिए वह लड़की को दर्शाता है और लड़की के लिए लड़के को। अब अगर आपकी जन्मपत्री में सप्तम भाव बलवान है तो ऐसे जातक को स्त्रियों का सुख मिलता है।

अगर सप्तमेश उच्च होकर केंद्र त्रिकोण या धन स्थान में हो तो उसे स्त्री से धन भी प्राप्त होता है। अष्टम में बलवान हो तो परायी स्त्री से भी धन लाभ होता रहता है।

इसके अलावा कुंडली में शुक्र ग्रह स्त्री का कारक है। अगर किसी की कुंडली में शुक्र कमजोर है तो स्त्री छोड़िये उसे अपनी पत्नी तक से लाभ नहीं होता है।

लेकिन अगर सप्तम भाव बलवान हो और साथ में शुक्र भी बढ़िया स्थिति में हो तो यकींन मानिये ऐसे व्यक्ति को हमेशा स्त्रियाँ सहयोग करती है।

इसलिए हमेशा कुंडली में सप्तम स्थान और शुक्र का अध्ययन स्त्री सुख के लिए करना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...