रिपोर्ट- माया सिंह
नई दिल्ली : महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है. यह भगवान शिव के पूजन का सबसे बड़ा पर्व भी है । माना जाता है कि महाशिवरात्रि में भगवान शिव भक्तों को दर्शन देते हैं और माता पार्वती के साथ पूरे पृथ्वी लोक की भ्रमण करते हैं । लेकिन यह सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं होता , इसलिए अगर आपको भी महाशिवरात्रि के समय ये 5 चीजें दिखती हैं , तो समझ जाइए आप पर भी शिवजी की कृपा हो रही है । बता दें , कि 11 मार्च , दिन गुरूवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा ।
ज्योतिषाचार्य रजत शर्मा के मुताबिक शिवरात्रि के दौरान अगर सपने में आपको ये चीजें दिखती हैं तो कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए । भगवान शिव की कृपा बरसने का यह संकेत होता है । इससे आपके भाग्य कभी भी खुल सकते है ।
नंदी – नंदी बाबा भगवान शिव को बेहद प्रिय है । यदि शिवरात्रि के दिन किसी इंसान को स्वपन्न में नंदी की दर्शन हो जाए तो समझ लो महादेव उस व्यक्ति से प्रसन्न है । और उनको अपने कार्यों में जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है ।
त्रिशूल – भागवान शिव के हाथों में हमेशा त्रिशूल देखने को मिलता है । इस त्रिशूल में तीन शूल होते हैं । ये तीनों शूल काम , क्रोध , लोभ के कारक माने जाते हैं । अगर सपने में आपको ये त्रिशूल दिख जाएं तो समझिए भगवान शिव की आप पर असीम कृपा है और आपको इन सारी समस्याओं से सिध्दि मिल रही है । ये आपके विकारों के नाश का भी संकेत है ।
डमरू – अगर आपके सपने में डमरू दिख जाए तो समझ जाइए आपके जीवन में कोई शुभ कार्य का आगमन होने वाला है । घर में शादी, विवाह आदि जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत हो सकती है ।
नाग – यदि आपके सपने में नाग दिख जाएं तो समझिए आपके घर में धन की बढ़ोत्तरी होने वाली है । हिंदू पुराणों में भी नाग देव को धन का प्रतीक कहा गया है । नागदेव को भगवान शिव का आभूषण माना जाता है ।
तीसरी नेत्र – सपने में भगवान शिव की तीसरी आंख का दिखना आध्यात्मिक क्षेत्र में तरक्की का संकेत है । महादेव की तीसरी आंख जीवन में कामयाबी का संकेत भी है । माथे पर सुशोभित तीसरी आंख आपके दुश्मनों के विनाश का भी इशारा हो सकता है ।