1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ICC महिला विश्वकप फाइनल: पीएम मोदी ने दी भारतीय टीम को बधाई कहा- मेलबर्न नीले रंग में रंग जाए

ICC महिला विश्वकप फाइनल: पीएम मोदी ने दी भारतीय टीम को बधाई कहा- मेलबर्न नीले रंग में रंग जाए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ICC महिला विश्वकप फाइनल: पीएम मोदी ने दी भारतीय टीम को बधाई कहा- मेलबर्न नीले रंग में रंग जाए

विश्वकप के फाइनल में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताब को लेकर भिडंत होने जा रही है। बता दे, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्काट मौरिसन के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ‘मॉरिसन, टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें, इस से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को शुभकामनाएं, महिला दिवस की बधाई।’ मोदी ने कहा, ‘अच्छा खेलने वाली टीम जीते। नीले पहाड़ की तरह, एमसीजी भी कल नीले रंग से रंगा होगा।’

बता दे, महिला टी-20 विश्वकप में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। बता दे, 11 साल में पहली बार भारत टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की निगाहें अब महिला दिवस पर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम करने पर होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...