महिला टी-20 विश्वकप में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। बता दे, 11 साल में पहली बार भारत टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की निगाहें अब महिला दिवस पर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम करने पर होगी।
भारत के सामने चार बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती होगी। हाला की इससे पहले भारत ने लीग चरण में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी जिससे भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है।
वहीं अगर बात भारतीय टीम के बल्लेबाजों की करे तो आक्रामक बल्लेबाजी कर रही 16 साल की शेफाली वर्मा ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस विश्वकप में शेफाली के बल्ले से 40 की औसत से चार मैच में 161 रन निकले हैं।
बात अगर टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड की करे तो भारत का यहां रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। दोनों देशों के बीच ऑस्ट्रेलिया में अब तक 8 टी-20 हुए हैं, जिसमें से दोनों ने 4-4 जीते हैं।