1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ICC टी20 रैंकिंग: कप्तान कोहली को एक स्थान का नुकसान, के.एल. राहुल दूसरे स्थान पर पहुंचे

ICC टी20 रैंकिंग: कप्तान कोहली को एक स्थान का नुकसान, के.एल. राहुल दूसरे स्थान पर पहुंचे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ICC टी20 रैंकिंग: कप्तान कोहली को एक स्थान का नुकसान, के.एल. राहुल दूसरे स्थान पर पहुंचे

सोमवार को आईसीसी ने अपनी ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग लिस्ट जारी की है। बल्लेबाजों की इस रैंकिंग में कप्तान कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है। कोहली 673 अंक के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए है।

के.एल. राहुल

बता दें कि विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 4 पारियों में महज 105 रन ही बना पाए थे। जिसका खामयाजा विराट को ताजा रैंकिंग में मिला है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ वनड़े और टी-20 सीरीज में के.एल. राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिसका फायदा राहुल को आईसीस की ताजा रैंकिंग में मिला है।

रोहित शर्मा

राहुल 823 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा 662 अंको के साथ 11वें स्थान पर है। तो पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम 879 अंको के साथ पहले स्थान पर बने हुए है।

जसप्रीत बुमराह

बात अगर गेंदबाजी रैंकिंग की करे तो इस सूची में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन जैक्सन के साथ 12वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी नौ स्थान की छलांग के 8वें स्थान पर पहुंच गए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...