पिछला कुछ वक्त एक्ट्रेस सारा अली खान के लिए मुश्किल गुजरा। एक्ट्रेस को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने समन किया और उनसे पूछताछ की। सारा उस समय गोवा वेकेशन पर थीं। वेकेशन के बीच में वे मुंबई आईं और पूछताछ में शामिल हुईं।
https://www.instagram.com/p/CGHOdPwBO5x/
दरअसल सोशल मीडिया पर सुशांत के फैन्स के अंदर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई सारे बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।
https://www.instagram.com/p/CEMixX7hH4R/
ऐसे में सारा अली खान के लिए ये वक्त जरा मुश्किल भले हो पर उनके भाई इब्राहिम अली खान उनका ढांढस बांध रहे और पॉजिटिविटी भी फैला रहे। एक्टर की लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट इस बात का सबूत है।
https://www.instagram.com/p/CCen0IzBW3U/
इब्राहिम अली खान ने अभी अपना करियर शुरू भी नहीं किया है मगर वे फिल्मों में आने से पहले ही काफी पॉपुलर हो चुके हैं। कई लोग लुक्स में उन्हें अपने पिता सैफ अली खान की कार्बन कॉपी कहते हैं और यंग सैफ अली खान कहते हैं।
https://www.instagram.com/p/B9mSDzphyER/
इसके अलावा वे अपनी बहन और स्टार बन चुकी एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ भी वेकेशन एंजॉय करते हुए देखा जाता है। दोनों की क्यूट बॉन्डिंग तस्वीरों के जरिए नजर आती रहती है। हाल ही में इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर पूल में चिल करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की।
https://www.instagram.com/p/BW-6EtWhKzk/
इब्राहिम का ये पहला पोस्ट है जो उन्होंने सारा की एनसीबी से पूछताछ के बाद शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
https://www.instagram.com/p/8Lb8NwqNAd/
इस तस्वीर में वह पूल में पूल में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने फोटो शेयर करते हुए विंस्टन चर्चिल की एक लाइन लिखी है। इब्राहिम ने लिखा, ‘अगर आप मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं तो आपको आगे बढ़ते ही रहना चाहिए।’