1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. सोशल मीडिया पर पत्नी के एक गलती पर पति ने बेटी के सामने उतारा मौत के घाट, पत्नी पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां

सोशल मीडिया पर पत्नी के एक गलती पर पति ने बेटी के सामने उतारा मौत के घाट, पत्नी पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोशल मीडिया पर पत्नी के एक गलती पर पति ने बेटी के सामने उतारा मौत के घाट, पत्नी पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: सोशल मीडिय़ा आज के दौर में लोगो की जिंदगी का एक हिस्सा बनता जा रहा है। आज के दौर में लोग सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी बातें भी शेयर करते रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यही सोशल मीडिया उसके मौत का कारण बन गई है। ब्राजील की एक महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया। जिसके कारण उसके पति ने उस महिला को गोलियों से भून दिया।

दरअसल,  35 साल की एलेन फेरेरा सियोलीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं। जबकि दूसरी ओर  उनके पति एलेजांद्रो एंटोनियो एग्युलेरा  को यह पसंद नहीं था।

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  एक टिकटॉक वीडियो को लेकर एंटोनियो और फेरेरा के बीच काफी बहस हुई। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। एंटोनियो ने गुस्से में आकर फेरेरा को 14 गोलियां मारीं। इसके बाद एंटोनियो ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एलेन फेरेरा और एंटोनियों की मौत हो गई। आपको बता दें कि दोनों को एक साल की बच्ची भी है। अब इस बच्ची का ख्याल उनके रिश्तेदार रख रहे हैं। फेरेरा के शरीर पर 14 गोलियों के निशान मिले हैं। वहीं, एंटोनियों के सिर पर एक गोली लगी।

जबकि पुलिस की मानें तो, दोनों के दोस्तों ने बताया कि एलेन फेरेरा और एंटोनियों के बीच काफी झगड़े होते थे। फेरेरा अक्सर बोल्ड अवतार में सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती थीं। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...