1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. देखिए कैसी होगी देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत की वर्दी

देखिए कैसी होगी देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत की वर्दी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देखिए कैसी होगी देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत की वर्दी

पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके लिए उनकी वर्दी तैयार हो गई है। वर्दी का रंग पहले ही तरह ऑलिव ग्रीन होगा लेकिन उसमें बैच और अन्य चीजें पूरी तरह से अलग होंगी। एडिशनल डायरेक्टरेट जनरल ऑफ पब्लिक इनफॉरमेशन (एडीजीपीआई) ने मंगलवार को वर्दी पर लगने वाले बैच और दूसरी चीजों की तस्वीर जारी की।

News CDS Bipin rawat
Bipin Rawat Dress color

वर्दी पर लगने वाला बटन सुनहरे रंग का होगा जिसपर एक प्रतीक चिन्ह लगा होगा। इसके अलावा पीक कैप, कंधे पर लगने वाला बैच, बेल्ट का बकल और कार पर लगने वाले झंडे की तस्वीर जारी कर दी। कंधे पर लगने वाले बैच पर सुनहरे रंग में अशोक स्तंभ के साथ एक स्टार और एक प्रतीक चिन्ह होगा।

सीडीएस रक्षा मंत्री के लिए मुख्य सैन्य सलाहकार के तौर पर काम करेंगे। यह तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ तालमेल का काम करेंगे। खास बात यह भी है कि सीडीएस सीधे तौर से थल सेना, वायुसेना और नौसेना के कामकाज में दखल नहीं देंगे, लेकिन तीनों सेनाओं और सरकार के बीच तालमेल बनाने का काम जरुर करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...