1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. किस समय लगाना चाहिए कौन-सा Perfume, एक क्लिक में जानें कौन-सा perfume करेगा आपकी पर्सनैलिटी पर सूट

किस समय लगाना चाहिए कौन-सा Perfume, एक क्लिक में जानें कौन-सा perfume करेगा आपकी पर्सनैलिटी पर सूट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किस समय लगाना चाहिए कौन-सा Perfume, एक क्लिक में जानें कौन-सा perfume करेगा आपकी पर्सनैलिटी पर सूट

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: अगर आप भी परफ्यूम लगाने के शौकीन है पर आपको समझ नहीं आता कि कब कौन-सा परफ्यूम लगाना चाहिए तो आप बिल्कुल भी परेशान मत होइए क्योंकि आज हम आपको बताने वाले है कि किस मौके के लिए कैसा परफ्यूम लगाया जाना चाहिए?

सबसे पहले तो आपको ये जानना जरुरी है कि परफ्यूम कितने प्रकार के होते है। और इसमें फ्रेग्रेंस किस मात्रा में होती है। तो चलिए यहां जानिएं परफ्यूम के बारे में सब कुछ-

पारफुम (Parfum)

इनमें फ्रेग्रेंस या खुशबू की मात्रा सबसे ज्यादा होती है । इसमें 20% से 30% या उससे भी ज्यादा मात्रा में खूशबू होती है। इसे लगाने के बाद कम से कम 6 से 8 घंटे तक खुशबू आती है। इस प्रकार के परफ्यूम सबसे लंबे समय तक चलते हैं। लेकिन ये परफ्यूम स्किन में समस्या वाले और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए रिस्की हो सकते है। इसीलिए अगर आपको इस प्रकार परफ्यूम लगाने में कैसी भी स्कीन की समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

यू डी पारफुम (Eau de Parfum)

इस प्रकार के परफ्यूम को ईडीपी (EDP) भी कहा जाता है। इस परफ्यूम में फ्रेग्रेंस की मात्रा 15% से 20% के बीच होती है। इनकी खुशबू आसानी से 5 घंटे या उससे ज्यादा भी चल सकती है। साथ ही  इस टाइप का परफ्यूम सेंसिटिव स्किन वाले भी लगा सकते हैं।

यू डी टॉयलेट (Eau de Toilette)

इस टाइप के परफ्यूम को ईडीटी (EDT) भी कहा जाता है। इस टाइप के परफ्यूम में फ्रेग्रेंस की मात्रा 5% से 15% के बीच होती है। इस टाइप के परफ्यूम की खुशबू सिर्फ 2 से 3 घंटे ही चलती है।

यू डी कोलोन (Eau de Cologne)

इस टाइप के परफ्यूम में मुख्य रूप से दो वैरायटी आती हैं। पहले प्रकार को ईडीटी (EDT) कहा जाता है। जिसमें मात्रा 2-4% के बीच ही खूशबू होती है। वहीं इसके दूसरे प्रकार को यू फ्रेच (Eau Fraiche) कहा जाता है। इसमें फ्रेग्रेंस की मात्रा 1-3% के बीच होती है। इन दोनों ही टाइप के परफ्यूम की खुशबू सिर्फ 2 घंटे तक ही चलती है।

किस वक्त कौन-सा परफ्यूम लगाएं-

डेट के लिए परफ्यूम (Perfumes For A Date): डेट नाइट पर जाने के लिए आपको ऐसी फ्रेग्रेंस को चुनना चाहिए जो आपका कॉन्फिडेंस बूस्ट करने में मदद कर सके। इस स्पेशल मूवमेंट के लिए आप स्वीट, वुडी, स्पाइसी या फिर मस्की फ्रेग्रेंस को चुन सकते है। ये खुशबू मूड में रोमांस का स्पार्क पैदा करने में मदद कर सकती हैं। जबकि ये क्लास को मेंटेन करने में भी मदद कर सकती हैं। अगर आप नाईट में अपने बेटर हाफ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो, ऐसा परफ्यूम चुनें जिसकी खुशबू को आप दोनों ही इंज्वॉय कर सकें। “अर्बन नाइट्स स्काई यू डी टॉयलेट (Urbane Nights Sky Eau De Toilette)” डेट के लिए बेस्ट है।

दिन के लिए परफ्यूम (Perfumes For Daytime): दिन के समय हम सभी ज्यादातर अपने काम और भाग-दौड़ में व्यस्त रहते हैं। इस मौके के लिए आपको अपने महंगे और स्पेशल वाले परफ्यूम को लगाने की कोई खास जरूरत नहीं है। इसलिए इस वक्त ऐसी खुशबू चुनें जो, फ्लोरल, सिट्रसी और अर्थी हो। इसलिए दिन के मौके पर हमेशा ही ईडीसी या ईडीटी का ही चुनाव करना बेहतर रहेगा। जो हमने ऊपर बताया है। तो वहीं न्यूट्रल नेचर वाली यूनीसेक्स खुशबूओं को भी दिन के समय इस्तेमाल किया जा सकता है।

ऑफिस के लिए परफ्यूम (Perfumes For Office):  ऑफिस के लिए कोई ऐसा परफ्यूम लगाएं जो स्पाइसी, वुडी और सिट्रिस नोट्स वाला हो। ऐसा परफ्यूम मूड और करियर दोनों को ही बूस्ट करने में मदद कर सकता है। इस बात का ख्याल भी रखें कि, परफ्यूम लाइट और न्यूट्रल होना चाहिए, जिससे आसपास काम करने वाले लोगों को असुविधा का अनुभव न हो।

रात के लिए परफ्यूम (Perfumes For Nighttime):  रात के समय जब हवाएं और मौसम ठंडा हो चुका हो तब, चटपटी और मदहोश करने वाली खुशबू जैसे हनी, वनीला और चॉकलेट ज्यादा सही रहता हैं। लेकिन रात के समय में भी मौके के हिसाब से परफ्यूम की च्वाइस बदल जानी चाहिए कि आप किस खास ओकेशन पर जा रहे हो।

शादी के लिए परफ्यूम (Perfumes For Weddings): शादी जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में, ज्यादातर लोग परफ्यूम आदि लगाकर आते हैं। इसलिए, सबसे हटकर आपको वनीला फ्लेवर की खुशबू को आजमाना चाहिए। इससे आपको ऑरेज ब्लॉस्म के नोट्स भी फील होंगे। शादी पर जाने के लिए आप एराइज यू डी टॉयलेट (Arise Eau De Toilette) परफ्यूम को भी ट्राई कर सकते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...