ड्रग्स कनेक्शन को लेकर गिरफ़्तार हुईं रिया चक्रवर्ती को ठीक एक महीने बाद बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गयी।
उम्मीद जताई जा रही है कि रिया आज शाम तक रिहा कर दी जाएंगी। रिया को जमानत मिलने की ख़बर बाहर आते ही सोशल मीडिया की हलचल तेज़ हो गयी है और इस ख़बर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CBFpLHSnA_n/
रिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 8 सितम्बर को गिरफ़्तार किया था। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका ख़ारिज हो गयी है।
https://www.instagram.com/p/CBLTCV1nXNQ/
रिया के साथ सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और स्टाफ दीपेश सावंत को भी उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है।
रिया को एक लाख रुपये के निजी बॉन्ड पर जमानत दी गयी है। रिलीज़ होने के 10 दिनों बाद रिया को पुलिस स्टेशन में हाज़िरी देनी होगी। अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और न्यायालय की अनुमति के बिना वो विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगी।
https://www.instagram.com/p/CA-jBU3nxVz/
मुंबई से बाहर जाने के लिए भी उन्हें जांच अधिकारी से इजाज़त लेनी होगी। मंगलवार को ख़बर आयी थी कि मुंबई की कोर्ट ने उनकी ज्यूडिशियल कस्टडी 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने इसे सच और न्याय की जीत बताया है।

रिया की रिहाई पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फ़रहान अख़्तर ने ट्वीट किया- रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार की ज़िंदगी नर्क बनाने के लिए क्या माफ़ी मांगेंग एंकर्स? मुझे ऐसा नहीं लगता। लेकिन, अब वो गोलपोस्ट बदल लेंगे, जिसके लिए कुख्यात हैं।