1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. पथरी की समस्या कैसे खत्म होगी ! जानिये स्वामी रामदेव से

पथरी की समस्या कैसे खत्म होगी ! जानिये स्वामी रामदेव से

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पथरी की समस्या कैसे खत्म होगी ! जानिये स्वामी रामदेव से

आज के समय में अनियमित जीवन शैली ने लोगों की दिनचर्या को बिगाड़ कर रख दिया है, और यही कारण है कि आज के समय में पथरी की दिक्क्त लोगों में आम बात हो गयी है, तो आज इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है कि पथरी कैसे होती है और इसका घरेलु उपचार क्या है।

क्या होती है पथरी ?

home-remedies-for-kidney-stone-treatment-at-home

दरअसल पथरी की समस्या किडनी से संबंधित है, किडनी का कार्य हमारे शरीर में पानी के स्तर को उचित बनाये रखना और टोक्सिन को मूत्र मार्ग के जरिये बाहर निकालने का है, अब पथरी यानी किडनी स्टोन किडनी के भीतर या हमारे मूत्र पथ में बनता है जिनका आकार अलग अलग हो सकता है।

इस बीमारी में मूत्र से रक्त आने लगता है जिससे मरीज को पेट में भयंकर पीड़ा होती है। कई बार गलत खानपान के कारण भी किडनी में स्टोन बन जाते है, माना जाता है कि यह बीमारी 30 से 50 वर्ष के लोगों में होती है लेकिन वर्तमान में यह समस्या छोटे बच्चों तक हो रही है।

अगर 9-10 मिमी से कम स्टोन अगर है तो उनको निकाला जा सकता है लेकिन अगर इससे बड़े स्टोन है तो विकिरण चिकित्सा अथवा तो ऑपरेशन के माध्यम से ही उसे ठीक किया जा सकता है।

क्यों होती है पथरी ?

home-remedies-for-kidney-stone-treatment-at-home

किडनी में स्टोन बनने का सबसे बड़ा कारण है अनियमित खानपान, पानी की कमी हो जाना और अधिकतर तले हुए पदार्थ अधिक खाना, एक स्वस्थ मनुष्य दिन में 7 से 8 गिलास पानी पिता है और मूत्र मार्ग से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते है लेकिन जब आप पानी की मात्रा कम कर देते है और तला भुना खाना खाते है तो किडनी ठीक से कार्य नहीं कर पाती है और स्टोन बन जाते है।

यह समस्या अत्यधिक कैल्शियम वाले आहार के सेवन से भी होती है, माना जाता है कि पथरी के 60 फीसदी मामले भी अनुवांशिकी होते है। इसके अलावा कई बार कैल्सियम की अधिकता वाले खाने से भी यह बीमारी होती है।

पथरी से बचाव का उपाय –

home-remedies-for-kidney-stone-treatment-at-home

1 – अगर पथरी की दिक्क्त है तो अधिक से अधिक पानी पीना चाहिये, हम सब जानते है कि हमारे शरीर में 70 फीसद तो सिर्फ पानी है, आप जितना पानी पियेंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद रहता है, इसके कारण यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते है।

2 – पथरी की बीमारी में कपालभाति प्राणायाम बेहद फायदेमंद रहता है, इसको करने से कुछ ही दिनों में पथरी मूत्र मार्ग से बाहर निकल जाती है। इसके अलावा तेज तेज चलना भी फायदा देता है।

3 – इस बीमारी में मूली बहुत अधिक फायदा देती है, यह एक रेशेदार सब्जी है जिसके कारण यह मरीज को काफी फायदा देती है, इसके अलावा जौ का आटा भी फायदेमंद रहता है।

4 – शरीर को पानी की कमी से बचाने में बेहद मददगार है अनार का रस, एन्टीऑक्सिडेंड गुणों से भरपूर अनार प्राकृतिक तरीके से किडनी स्टोन में राहत दिलाता है।

5 – आंवला भी पथरी को निकालने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना सुबह एक-एक चम्मच आंवले का पाउडर खाएं।

तो इस आर्टिकल में हमने जाना पथरी और उसके बचाव के बारे में, अगले आर्टिकल में जानेंगे एक और बीमारी और उसके घरेलु उपचार के बारे में।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...