रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: रंगो का त्योहार होली आने में अब महज 2 दिन ही बाकी है। ऐसे में लोगों ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। इस त्योहार के दिन सभी लोग ऊंच-नीच, जाति-धर्म की दीवार तोड़कर बस रंगो के रंग में घुल जाते है। रंगो का हमारे जीवन में काफी महत्व होता है, ऐसे में जब रंगो का त्योहार आ रहा हो तो हमें काफी सोच-समझकर अपने ऊपर रंग लगवाने चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे राशि के हिसाब से आपको होली के दिन किस रंग का उपयोग करना है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा –
मेष और वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों को पीले और गुलाबी रंगों से होली खेलनी चाहिए।
तुला और वृषभ राशि : वैसे तो इस राशि के लोगों को सिल्वर रंग से होली खेलनी चाहिए। लेकिन सिल्वर रंग से होली नहीं खेल सकते तो आप हल्के नीले एवं आसमानी रंगों से होली खेल सकते हैं।
मिथुन और कन्या राशि- इस राशि के लोगों को नारंगी, पीले और गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए। इस साल इस रंग से होली खेलना आपके लिए काफी शुभ होगा आप चाहें तो हल्के हरे रंग से भी होली खेल सकते हैं।
कर्क राशि- इस राशि के लोगों को सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। लेकिन सफेद रंग में केमिकल मिक्स होता है ऐसे में ये लोग किसी भी रंग को दही में मिलाकर होली खेल सकते हैं।
सिंह राशि- इस राशि के लोगों को पीले, नारंगी, हल्के हरे, आदि, रंगों से होली खेलनी चाहिए।
धनु और मीन राशि- इस राशि के लोगों को पीले, नारंगी और फालसाई रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग इस साल आपके लिए काफी शुभ हैं।
मकर और कुंभ राशि- इस राशि के लोगों को इस साल फिरोजी हरा, आसमानी और नीले रंग से होली खेलनी चाहिए. यह रंग इस साल आपके लिए काफी शुभ होंगे।