बिग बॉस 14 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में क्रेज भी दिख रहा है। अब हाल ही में हिना खान का बिग बॉस के प्रीमियर से पहले एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में हिना खान जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हिना खान के लुक की जितनी भी तारीफ की जाए कम है. इस वीडियो को कलर्स ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है- हैप्पी बर्थडे, बर्थडे गर्ल।
Heyyyy, Birthday Girl, @eyehinakhan 😍
Not long now before we see you again on #BiggBoss14 and celebrate! 😉
Watch #BB14 Grand Premiere tomorrow at 9 PM on #Colors.#BiggBoss2020
Catch #BiggBoss before TV on @VootSelect.@BeingSalmanKhan @plaympl pic.twitter.com/tw8Uw0z74k— ColorsTV (@ColorsTV) October 2, 2020
कुछ ही दिन में हम आपको फिर से बिग बॉस 14 में देखेंगे। आज रात 9 बजे देखना न भूलें बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर।
टीवी से बॉलीवुड तक जबरदस्त पहचान बनाने वाली हिना खान आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस भी उन्हें जमकर बधाइयां दी।
https://www.instagram.com/p/CFzRvDZpyhf/?utm_source=ig_embed
हिना खान के जन्मदिन पर उनका ग्लैमरस फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। हिना खान ने फोटोशूट से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।