1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस हिना खान ने ग्लैमरस अंदाज में मची कहर, तस्वीर वायरल

एक्ट्रेस हिना खान ने ग्लैमरस अंदाज में मची कहर, तस्वीर वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस हिना खान ने ग्लैमरस अंदाज में मची कहर, तस्वीर वायरल

टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली हिना खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। हिना खान मालदीव में रहते हुए अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से भी जुड़ी रहती हैं।

हाल ही में हिना खान ने मालदीव में रहते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बीच पर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। फोटो में हिना खान मल्टी कलर ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं, साथ ही फैंस इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

हिना खान की फोटो में उनका स्टाइल देखने लायक है। मल्टी कलर ड्रेस के साथ ब्लैक गॉगल्स में हिना खान का स्वैग भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “कई बार आप केवल आरामदायक ड्रेस पहनना चाहते हैं और खुश रहना चाहते हैं।”

हिना खान की यह तस्वीरें कुछ ही घंटों पहले शेयर की गई थीं, लेकिन अभी तक तस्वीरों को 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। इसके साथ ही फैंस इन फोटो पर कमेंट करते हुए भी नहीं थक ररहे हैं। हिना खान ने इससे पहले भी अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें उनका स्टाइल कमाल का लग रहा था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...