हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए है।
जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, कुछ दिन पहले किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण मैं बीते एक सप्ताह से अपने आवास पर क्वारंटीन था, गत दो दिनों से कोरोना के कुछ लक्षण आने के कारण आज कोरोना टेस्ट करवाया,जिसकी रिपोर्ट अभी पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर अपने सरकारी आवास में ही आइसोलेट हूं।
कुछ दिन पहले किसी कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण मैं बीते एक सप्ताह से अपने आवास पर क्वारंटीन था,गत दो दिनों से कोरोना के कुछ लक्षण आने के कारण आज कोरोना टेस्ट करवाया,जिसकी रिपोर्ट अभी पॉज़िटिव आई है।
चिकित्सकों की सलाह पर अपने सरकारी आवास में ही आइसोलेट हूं।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) October 12, 2020
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।
आप को बता दे कि भारत में कोरोना के अभी तक 71 लाख केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें 61.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। सिर्फ 8.63 लाख ही एक्टिव केस हैं। भारत में कोरोना से अब तक 1.09 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।