मुंबई : स्टार प्लस का बहुचर्चित शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एकबार फिर सुर्खियों में छाया हुआ है, जिसका कारण इसके आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा है। दरअसल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाले है, जिससे घर में तूफान आ जायेगा। अब आखिर क्या है वो तूफान, तो इसके लिए आपको पूरी खबर पढ़नी होगी।
Sirat aur Kartik ki aakhir ho hi gayi mulaakaat. Par jise Kartik apna samajh raha hai, us Sirat ke liye toh woh hai koi anjaan!#YehRishtaKyaKehlataHai, Somvaar se Shanivaar, raat 9:30 baje, StarPlus aur Disney+ Hotstar par: https://t.co/DUF0lvzVGn@shivangijoshi10 @momo_mohsin pic.twitter.com/0xTpkUgKEz
— StarPlus (@StarPlus) February 1, 2021
ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में सीरत और कार्तिक की मुलाकात एकदम जोरदार होने वाली है। सेट से लीक हुई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कार्तिक ने सीरत को नायरा समझ लिया है। वहीं सीरत किसी मेले में मस्ती कर रही हैं और कार्तिक से टकरा कर वो घबरा गई हैं।
सीरत और कार्तिक पहली मुलाकात फिल्मी अंदाज में होने वाली है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में सीरत ‘घूमर’ डांस करने वाली है और इसी दौरान कार्तिक मेले में कार्तिक की एंट्री होती है।
सेट से शिवांगी जोशी की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद ये समझ में आ रहा है कि कार्तिक और सीरत की मुलाकात के बाद एक बार फिर से शो में तूफान आने वाला है।