मुंबई:स्टार प्लस की बहुचर्चित शो अनुपमा लगातार टीआरपी बंटोर रहा है, जिसे लेकर फैंस भी काफी खुश हैं, वो खुश भी क्यों ना हो क्योकि उनकी यह पसंदीदा सीरियल टॉप-10 में शामिल हो गया है। आपको बता दें कि एकबार फिर अनुपमा अपने आने वाले एपिसोड को लेकर अपने फैंस को सस्पेंस में डाले हुए हैं। जिसपर से हम थोड़ा पर्दा उठाने की कोशिश करेंगे। और आपको थोड़ा और मोस्ट एंटरटेन करेंगे।
बता दें कि अभी तक जो आपने देखा हैं, सो देखा होगा। लेकिन आने वाले एपिसोड में, अनुपमा ने वनराज से तलाक लेने के लिए बात करती है। कागजी कार्रवाई करने के लिए वकील के कार्यालय का जाती करती है। दूसरी तरफ, काव्या को वनराज पर जल्द से जल्द तलाक लेने का दबाव बनाते है। लेकिन बाद में यह कहते हुए देखा गया, “अनुपमा के साथ तलाक लेना आसान है, लेकिन आपको अनिरुद्ध से अपना तलाक लेना होगा क्योंकि वह एक समस्या पैदा करेगा” हमारे लिए।”
एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा से मिला रिएक्शन वनराज नहीं झेल पाता और काव्या को फिर से अपने प्यार का वास्ता देकर मना लेता है। अनुपमा वनराज से कहती है कि आपका जब मन करता है तो आप काव्या के पास चले जाते है। फिर वापस आने का मन होता है तो यहां आ जाते है। जब तक आपके लिए दोनों दरवाजे खुले रहेंगे तो ऐसा ही चलता रहेगा। इसलिए अब मैं अपने घर के दरवाजे आपके लिए हमेशा के लिए बंद कर रही हूं।
अनिरुद्ध कहता है कि वनराज सब सच बोल रहा है, और वह तलाक के लिए तब तक दायर नहीं करेगा जब तक कि वह 60 लाख ना मिल जाएं। यह सुनकर वनराज और काव्या सदमे में रह गए।