1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. करो योग रहो निरोग- स्वामी रामदेव से जानिए कैसे खत्म करे हेपाटाइटिस

करो योग रहो निरोग- स्वामी रामदेव से जानिए कैसे खत्म करे हेपाटाइटिस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
करो योग रहो निरोग- स्वामी रामदेव से जानिए कैसे खत्म करे हेपाटाइटिस

योग से कोई भी व्यक्ति जीवन को निरोगी, सुखद और सुंदर बना सकता है। योग सिर्फ आसन नहीं है, योग में यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, क्रिया, मुद्रा आदि सभी का समावेश है। सभी को अपनाकर ही कोई व्यक्ति योगी बनता है। लेकिन आधुनिक मुनष्य के लिए यह सब संभव नहीं है। स्वामी रामदेव की माने तो योग के जरिए कई लाभ है।

स्वामी रामदेव की माने तो जो व्यक्ती नियमित रुप से योग करता है उसका जिवन सुखी, समृद्ध, आनंदित, सफल रहता है। अगर दुनिया में सब लोग योग को अपना लें तो डॉक्टरों से छुट्टी मिल सकती है।

हेपाटाइटिस खत्म करने के लिए करें यह योग

हेपाटाइटिस एक बेहद ही गंभीर बीमारी है, और इसको कंट्रोल में करने के लिए जो दवाइयां दी जाती है वो इतनी मंहगी है कि एक गरीब इंसान इसका खर्चा उठा ही नहीं सकता। और इन दवाइयों को खाने के बाद भी यह निश्चित नहीं है कि हेपाटाइटिस ठिक होगा। लेकिन योग के जरिए इस गंभीर बीमारी को हमेसा के लिए खत्म किया जा सकता है।

स्वामी रामदेव की माने तो जिनको अधिक समय से हेपाटाइटिस ए, बी और सी है वो नियमित रूप से 15-30 मिनट तक कपालभाति प्राणायाम करे और जल्द ही उन्हें इस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही, कई आयुर्वेदिक दवाईयां हैं जिनका सेवन कर इस रोग से पूरी तरह निजात पाया जा सकता है।

हेपाटाइटिस में खाएं यह आयुर्वेदिक दवाएं

सर्वकल्प क्वाथ सुबह शाम खाली पेट पीयें कुमार्यासव और लोहासव खाना खाने के बाद पियें। हेपाटाइटिस में लीवर कमजोर होता है ऐसे में 10 ग्राम कामदूधा रस, 2-4 ग्राम मोती पिष्टी, 1-2 ग्राम स्वर्ण वसन्तमालती रस व 10 ग्राम गिलोय सत को मिलाएं। रोगी को अवस्था के अनुसार स्वर्ण माक्षिक भस्म व पुनर्नवादि मंडूर में इन सबको मिलाकर आधा-आधा ग्राम सुबह शाम खाने से पहले खाएं। खाने के बाद उदरामृत, आरोग्य वर्धनी वटी, व आरोग्य वटी (गिलोय, तुलसी व नीम को मिलाकर बनी है) का सेवन करे। इसका सेवन करने से हेपाटाइटिस पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...