1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस: क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन एक ही दिन में दूसरी बार हादसे का शिकार होने से बची

हाथरस: क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन एक ही दिन में दूसरी बार हादसे का शिकार होने से बची

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस: क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन एक ही दिन में दूसरी बार हादसे का शिकार होने से बची

हाथरस: दिल्ली आनंद बिहार से भुवनेश्वर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन एक ही दिन में दूसरी बार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। दिल्ली आनंद बिहार से चली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की पहले तो गाजियाबाद और उसके बाद हाथरस में कपिलंग टूट गई। जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बट गई। ट्रेन की बार-बार कपलिंग टूटने से यात्रियों में भय का माहौल पैदा हो गया।

आपको बता दें कि, सुबह दिल्ली के आनंद बिहार से भुवनेश्वर जाने के लिए यात्रियों को लेकर चली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन एक ही दिन में दो बार कपलिंग टूटने से हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। रेलवे के अधिकारियो ने जैसे तैसे ट्रेन के कपलिंग को जोड़कर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया।

लेकिन जैसे ही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन हाथरस जिले के थाना जीआरपी हाथरस जंक्शन के धौलपुर चौकी के पास पंहुची तो ट्रेन की कपलिंग दुबारा से टूट गई। ट्रेन की बार-बार कपलिंग टूटने से ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों में भय का माहौल पैदा हो गया। वंही करीब 40 मिनट बाद ट्रेन  कपलिंग को ठीक करके टूंडला के लिए रवाना कर दिया जंहा ट्रेन में बार-बार आ रही खराबी को ठीक करके भुवनेश्वर के लिए रवाना किया जायेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...