{ हापुड़ से तुषार शर्मा की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में नगर कोतवाली पुलिस ने लूट व चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने देर रात दबोच लिया रात के समय पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन परिसर पर स्थित माल गोदाम के पास कुछ युवक लूट व चोरी की योजना बना रहे हैं, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
जिसके बाद पुलिस को देखकर तीनों आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया, तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन तीन चाकू व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं.
तीनों आरोपी नगर कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, और आरोपियों के खिलाफ जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में लूट व चोरी के विभिन्न मुकदमे दर्ज है, फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।