फिल्म इंडस्ट्री के ‘होस्ट और दोस्त’ साजिद खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। साजिद ने अपने करियर में कई टीवी शो को होस्ट किया और कुछ में अभिनेता के तौर पर भी दिखाई दिए। ‘झूठ बोले कौआ काटे’ और ‘मैं हूं ना’ जैसी फिल्मों में नजर भी आए और कुछ सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन भी किया। मगर साजिद के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे पहलु भी हैं जो कम ही लोग जानते हैं। साजिद के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं साजिद खान की लाइफ के अनसुने किस्से।

23 नवंबर 1971 को जन्मे साजिद खान का बचपन काफी चुनौतियों के साथ गुजरा। एक इंटरव्यू में साजिद ने बताया था कि जब वो 6 साल के थे तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उनके पिता बड़े फिल्ममेकर थे मगर जबतक साजिद का जन्म हुआ उनके पिता की संपत्ति खत्म हो चुकी थी। साजिद 10 साल की उम्र में कुछ दोस्तों के साथ कार के पार्ट चोरी कर के बेचने लगे थे। साजिद खान ने 14 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। तब उनकी बड़ी बहन फराह खान ने घर के खर्चों को संभाला।

साजिद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो छोटे थे तो एक बार अपनी आंटी हनी ईरानी के घर से कैमरा और जूते चुराते हुए पकड़े गए थे। तब उनकी चोरी की इस आदत को छुड़ाने के लिए और उन्हें डराने के लिए पुलिस स्टेशन भी ले जाया गया था। मगर 15 साल की उम्र में साजिद को जेल भी जाना पड़ा था। साजिद ने बताया कि एक बार वो दोस्तों के साथ फिल्म देखने गए थे। फिल्म देखकर लौटते वक्त जब रास्ते में रेलवे लाइन पड़ी तो उन्होंने फैसला कि या कि वो ट्रैक के बीच से चलते हुए घर जाएंगे। कुछ दूर के बाद एक हवलदार ने उनको ऐसा करते देख लिया। जब वो भागने लगे तो हवलदार ने उन्हें डंडा भी मारा और पुलिस स्टेशन ले जाकर लॉकअप में बंद कर दिया। अगली सुबह जब एक पुलिस के अधिकारी आए तो साजिद और उनके दोस्तों से बातें कर के उन्हें छोड़ दिया।
वही आपको बता दे, साजिद खान पर कई महिलाएं यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं, जिनमें अभिनेत्री अहाना कुमरा, सलोनी चोपड़ा, रेचेल व्हाइट, मॉडल डिंपल पॉल और पत्रकार रहीं करिश्मा उपाध्याय जैसे नाम शामिल हैं। इन आरोपों के कारण साजिद खान को हाउसफुल सीरीज के चौथे पार्ट के डायरेक्शन से खुद को आउट भी करना पड़ा था।
सलोनी चोपड़ा फिल्म रेस 3 में काम कर चुकी हैं। वह साजिद खान की असिस्टेंट रही हैं। एक वेबसाइट में एक लेख के जरिए सलोनी ने अपनी बात रखी थी। उन्होंने लिखा कि यह बातें 2011 की है। उस समय मैंने भारत में ठीक से वक्त बिताना शुरू किया था। मैं किसी डायरेक्टर को असिस्ट करना चाहती थी, ताकि फिल्म मेकिंग सीख सकूं। मेरा पहला अनुभव मेरी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव था। मैं तब नहीं जानती थी कि इन चीजों से कैसे निपटा जाए। साजिद अपने इंटरव्यू के सवालों के लिए मशहूर थे। उन्होंने सवाल पूछा – क्या तुम मास्ट**** करती हो? हफ्ते में कितनी बार करती हो? उसने अजीब-अजीब से सवाल पूछे। इंटरव्यू खत्म होते-होते मैं रोने लगी थी। अपने इस लेख में सलोनी ने साजिद पर और भी गंभीर आरोप लगाए।