1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

देहरादून: महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद कोश्यारी देहरादून के लिए रवाना हुए।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी शनिवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां स्थानीय प्रशासन ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट के बाहर ऋषिकेश, डोईवाला, देहरादून से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ के साथ उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने सुरक्षा काफिले के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। आपको बता दें कि वे 23 नवंबर को महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...