1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: कल से 3 दिवसीय दौरे पर होंगे CM योगी

गोरखपुर: कल से 3 दिवसीय दौरे पर होंगे CM योगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: कल से 3 दिवसीय दौरे पर होंगे CM योगी

( गोरखपुर से संवाददाता प्रदीप आनंद की रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर उन्नीस 19 फरवरी की शाम गोरखपुर जाएंगे। सीएम योगी रात्रि विश्राम के बाद वह अगले दिन यानी 20 फरवरी को मानसरोवर मंदिर में देवी ग्रहों के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इस दौरान वह मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम का लोकार्पण भी करेंगे। महाशिवरात्रि के दिन व पीपीगंज के भरोसे मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मंदिर के सचिव द्वारका तिवारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी 19 और 20 फरवरी  की रात्रि विश्राम मंदिर स्थित अपने आवास में करेंगे। वहीं 21 फरवरी को दोपहर के बाद वह लखनऊ लौट जाएंगे।

बता दें कि, सीएम योगी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। वह अपने दौरे के दौरान कई योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। साथ ही योजनाओं के जारिए लोग इस तरह लाभ ले सकते हैं इन सबके बारे में जगरूक करेंगे। लोगों को वह कई नई सौगात भी दे सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...