1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. गूगल ने लॉन्च किया Android 11 का बीटा वर्जन

गूगल ने लॉन्च किया Android 11 का बीटा वर्जन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गूगल ने लॉन्च किया Android 11 का बीटा वर्जन

गूगल ने Android 11 का बीटा वर्जन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने डिवाइस में इस लेटेस्ट बीटा वर्जन की टेस्टिंग कर सकेंगी। साथ ही यूजर्स को स्मार्टफोन में नए इंटरफेस के साथ कई सारे खास फीचर्स मिलेंगे।

बता दें कि एंड्रॉयड 11 के बीटा वर्जन को तीन जून के दिन वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाना था, लेकिन अमेरिका में चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था।

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि हमने अमेरिका में रंगभेज के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखकर इवेंट को रद्द किया है। लेकिन हमने एंड्रॉयड 11 के बीटा वर्जन की वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...