ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। चंद्रमा और शुक्र धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष-जीवनसाथी इस समय आपके लिए भाग्योदय का कारक बन रहे हैं। उनका भी भाग्योदय हो रहा है। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम और व्यापार की स्थिति निरंतर बेहतर की ओर जा रही हैं। संतान पक्ष पर थोड़ा ध्यान दें। सूर्य को जल दें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। फूंक-फूंककर कदम बढ़ाएं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में कोई रिस्क न लें। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। कोई समस्या नहीं है। मां काली की अराधना करते रहें। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन- जीवनसाथी का सानिध्य मिल रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। प्रेम रिश्ते में परिवर्तित होता दिख रहा है। अविवाहितों का रिश्ता तय हो रहा है। तरक्की कर रहे हैं। प्रेम, स्वास्थ्य, व्यापार अच्छा दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें। सफेद वस्तु पास रखें।
कर्क-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश कर रहे हैं। रहस्यों का ज्ञान हो रहा है। जीवन में सीख रहे हैं। स्वास्थ्य नरम, गरम बना रहेगा लेकिन कोई समस्या की बात नहीं है। प्रेम और व्यापार बहुत अच्छी स्थिति में है। क्रोध पर काबू रखना है आपको। बाकी सब ठीक है। बजरंग बली की अराधना करते रहें। क्रीम कलर का कुछ भी पास रखें।
सिंह-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नवप्रेम का आगमन संभव है। जो लोग फिल्मों या मनोरंजन की दुनिया में काम करते हैं, उनके लिए अच्छा समय है। कवियों के लिए अच्छा है, खासकर जो श्रृंगार या वात्सल्य रस के कवि हैं। जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।